उत्तर प्रदेश की छात्राओं को योगी कैबिनेट से बड़ा तोहफा मिला है। मेधावी छात्राओं को परीक्षा में अच्छा करने के लिए फ्री स्कूटी देने वाली स्कीम को मंजूरी दे दी गई है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को आज मंगलवार 21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दिखा दी गई है। राज्य सरकार ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंज़ूरी देते हुए यह फ़ैसला किया है कि 2025-26 एकेडमिक सेशन में अंडरग्रेजुएट पढ़ाई का आखिरी साल पास करने वाली टॉप 5% छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी मुफ़्त दी जाएगी।
Rani Laxmibai Scooty Scheme
लगभग 50,000 छात्राओं को दी जाने वाली इन स्कूटरियों के साथ-साथ, सरकार इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट और पांच लीटर पेट्रोल का खर्च भी उठाएगी। इसके अलावा, इस योजना के तहत अंडरग्रेजुएट पढ़ाई पूरी करने वाली दिव्यांग छात्राओं, बेसहारा लड़कियों और शहीदों की बेटियों को बिना किसी मेरिट क्राइटेरिया के स्कूटी दी जाएगी। सरकार इस पहल पर लगभग ₹400 करोड़ खर्च करेगी।
(UP Free Scooty Scheme) कैबिनेट के फ़ैसले की घोषणा करते हुए, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस योजना का फ़ायदा सिर्फ़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली छात्राओं को ही मिलेगा। योग्य छात्रा के परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Installment: PM किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?
मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन
चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगा।
सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए स्कूटी का चयन किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को कालेज आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और वे पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगी।
योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश की मूल निवासी उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्होंने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पात्र छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं की टॉप 5 प्रतिशत सूची से किया जाएगा।
स्नातक अंतिम वर्ष में नौ लाख से अधिक छात्राएं
प्रदेश में 36 राज्य विश्वविद्यालय, 50 निजी विश्वविद्यालय, 465 राजकीय व 7,827 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संचालित हैं। पिछले सत्र में इन संस्थानों के स्नातक (तीन वर्ष मिलाकर) विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 27,79,494 छात्राएं पंजीकृत थे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के अंतिम वर्ष में करीब नौ लाख छात्राएं हैं।
65 हजार रुपये से शुरू है स्कूटी
प्रदेश में पेट्रोल से चलने वाली सामान्य स्कूटी की शोरूम कीमत करीब 65 हजार रुपये से 1.10 लाख रुपये तक होती है। आरटीओ शुल्क, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और पंजीकरण जैसे खर्च जुड़ने के बाद स्कूटी की कुल (ऑन-रोड) कीमत लगभग 75 हजार रुपये से 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
मुख्य बातें:
- योजना का लाभ मेधावी छात्राओं को देने का उद्देश्य है।
- योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
- इसका उद्देश्य छात्राओं को कॉलेज/उच्च शिक्षा तक आने-जाने में सुविधा देना और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
- 2026–27 में ₹400 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।\
important Links
| Home | Click Here |
| Official Website | Click Here |